देश की 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निर्माण शाखा, उत्तराखंड पेयजल निगम, मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यालय परिसर में अधिशासी अभियंता प्रवीण शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के दौरान पूरा परिसर तिरंगे की शान से सराबोर हो गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश के शहीदों को नमन किया। अधिशासी अभियंता प्रवीण शाह ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी हमें अपने पूर्वजों के त्याग और बलिदान से मिली है। हमें इस आजादी की रक्षा के साथ ही प्रदेश को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प को भी मजबूती से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कर्मचारियों से ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता भूषण सिंह, कनिष्ठ अभियंता विनीत, थपलियाल, निकिता तोमर, ममता नेगी सहित कार्यालय स्टाफ रविंद्र नेगी, अरुण छेत्री, यम बहादुर, किशन दत्त बिजलवान, श्याम सिंह फर्शवान, कमली देवी और धर्मेंद्र सिंह रावत मौजूद थे।