लॉयन दीपावली मेला ऋषिकेश में 4 अक्टूबर को आयोजित होगा।


ऋषिकेश। सूरजमणी सिलस्वाल

 

प्रतिवर्ष की भांति लॉयन दीपावली मेला ऋषिकेश में 4 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। मेले में प्रतियोगिता, ऑटो एक्सपो के साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिता लायंस क्लब के दीपावली मेला का आकर्षण होंगे।
यह जानकारी रेलवे रोड में लायंस क्लब अध्यक्ष पंकज चंदानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी।
लायंस क्लब ऋषिकेश ने रेलवे रोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आगामी लायंस मेले के आयोजन की जानकारी दी।

क्लब अध्यक्ष लायन पंकज चंदानी ने बताया कि इस वर्ष लायंस क्लब के मेले का मुख्य आकर्षण सौंदर्य प्रतियोगिता, ऑटो एक्सपो के साथ ही सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होगी।
मेला चेयर मैन लायन सुशील छाबड़ा,अभिनव गोयल व लैविश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष का मेला आयोजन ऋषिकेश शहर की सांस्कृतिक धरोहरबको नई बुलंदी पर ले जायेगा। बताया कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए
दर्शकों के मनोरंजन का भरपूर ख्याल रखा जाएगा। मेले में दर्शकों को खरीदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और मनोरंजन का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता में मिस ऋषिकेश 2025
ऑडिशन : 07 सितम्बर 2025,ग्रैंड फिनाले 4 अक्टूबर 2025 को
आयोजिय किए जाएंगे। आयोजकों ने कहा कि
युवा प्रतिभाओं के आत्मविश्वास और सौंदर्य का मंच प्रदान करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं ऑटो एक्सपो 2025 में नए तथा
आधुनिक वाहनों और नई तकनीक का प्रदर्शन भी किया जाएगा। ताकि खरीददार अपनी आवश्यकता व जरूरत के अनुसार दोपहिया एवं चार पहिया वाहन की खरीद कर सके।
इस वर्ष का आयोजन शहर की सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।
इस अवसर पर अंकुर अग्रवाल, सागर ग्रोवर,धीरज माखीजा, राहि कापड़िया, अतुल जैन सहित क्लब के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161