पहले दिन 178 आवारा पशुओं को हरिद्वार स्थित गौसदन रवाना किया।
ऋषिकेश क्षेत्र को आवारा पशुओं से मुक्त करने को लेकर नगर निगम महापौर शंभु पासवान एवं राज्य मंत्री सुरेन्द्र मोगा ने अभियान का शुभारंभ किया पहले दिन में आवारा सडकों पर्व आवारा घूम रहे पशुओं से आम जनता से के साथ साथ स्थानीय प्रशासन त्रस्त है। सड़को ,चौराहों पर खड़े आवारा पशु लोगोंकेनलिए सिर दर्द बने हुए है। झुंड बनाकर खड़े ये आवारा पशु कब धमाचौकड़ी मचा देने से आसपास अफरा तफरी मच जाती है। इनके आपसी संघर्ष में लोग चोटिल हो गंभीर रूप से घायल हो जाते है। कई बार तो इनका संघर्ष हिंसक रूप धारण कर लेता है। जिसने कई लोगों का जीवन संकट में पड़ जाता है। इन आवरा पशुओं (निराश्रित गौवंश) के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से छुटकारा दिलाने के लिए आज नगर निगम ऋषिकेश की ओर से शहर के मुख्य मार्गों में एवं सीमा से लगे हुए क्षेत्रों में आवारा घूम रहे निराश्रित गौवंश को सड़क से पकड़कर गौशाला पहुँचाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया जिसमें निगम की टीम द्वारा 10 से 15 बडे वाहनों को किराये पर लेकर लगभग 178 निराश्रित गौवंश को वाहनों में भरकर हरिद्वार स्थित गैडी खाता में कृष्णायन गौशाला पहुँचाया गया । ज्ञात हो कि तीन दिन पहले ही नगर निगम में दोनों नेताओं ने प्रेस वार्ता कर शहर को आवारा पशुओं /निराश्रित गौवंश से निजात दिलाने का वादा करते हुए अगले दो से तीन महिनों में शहर एवं शहर से लगे हुए सभी मुख्य मार्गों से लगभग 600 निराश्रित गौवंश को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त गौशालाओं में शिफ्ट करने की योजना का एैलान किया था जिस पर तत्काल एक्सन लेते हुए आज उपरोक्त कार्यवाही की गयी । अभियान के बारे में जानकारी देते हुए श्री शम्भू पासवान ने कहा कि ऋषिकेश नगर के लिए आवारा पशु बडी समस्या बने हुए हैं,जिसे अभियान चलाकर आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजा जा रहा है बताया कि जल्द ही ऋषिकेश नगर के लिए एक बडी गौशाला का निर्माण किया जायेगा सुरेन्द्र मोघा राज्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि ऋषिकेश शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं के जमावड़े से उत्पन समस्या को नियंत्रित हेतु पशुओं को पकड़कर गौवंश संरक्षण अभियान पर पशु कल्याण आयोग नगर निगम सहयोग प्रदान कर रहा है। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने मौके पर निरीक्षण कर पशुओं के रेस्क्यू पर सन्तोष जताय