वन विभाग एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने हरेला पखवाड़ा के तहत बृहद पौधरोपण किया।


  1. ऋषिकेश। पब्लिक लाईव टुडे

वन विभाग के ऋषिकेश रेन्ज अंतर्गत वीरभद्र आरक्षित वन भूमि कक्ष संख्या एक में वन विभाग एवं सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने हरेला पखवाड़ा के तहत बृहद पौधरोपण किया। कार्यक्रम में पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान एवं वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए रोपित किए गए पौधों के संरक्षण पर बल दिया। विनोद जुगलान ने कहा कि पौधे उतने ही रोपित किए जाने चाहिए जिनका संरक्षण किया जा सके। पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि जनसहयोग से सामूहिक प्रयास करने होंगे। पौधरोपण के पश्चात मौके पर स्वामीराम साधक ग्राम के महा प्रबंधक रविन्द्र साहू, सुन्दर लाल गौड़, भूपेंद्र भंडारी, कृष्ण उप्रेती ने पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरुकता के लिए पर्यावरणविद विनोद प्रसाद जुगलान एवं वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा को शॉल ओढ़ाकर स्वामी राम स्मृति चिन्ह व “हिमालय के संतों के साथ निवास” नमक पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया। ीा अवसर पर उप राजिक अधिकारी गजेन्द्र सिंह, वन दरोगा अवतार सिंह रावत, वन दरोगा राजेश बहुगुणा, दीपेंद्र असवाल, वन बीट अधिकारी सलमान, अरविन्द सिंह, सुनील स्नेही, सोहन सिंह, अनुराग सिंह, दिनेश, ऋषिपाल, धर्मपाल, अरविन्द भट्ट एवं फिरोज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161