पब्लिक लाईव टुडे। ऋषिकेश
सूरजमणी सिलस्वाल
ऋषिकेश डिग्री कॉलेज छात्र चुनाव को देखते हुए हरिद्वार ऋषिकेश मुख्य मार्ग कल सुबह 7 बजे से डायवर्ट रहेगा।
ऋषिकेश कोतवाल प्रदीप कुमार राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 27 सितम्बर को डिग्री कॉलेज ऋषिकेश के छात्र संघ चुनाव के देखते हुए, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह 7 बजे से चुनाव संपन्न होने तक नहरिद्वार ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर निम्न स्थानों से यातायात डायवर्जन किया जाएगा।
1. ऋषिकेश से श्यामपुर की ओर जाने वाले सभी वाहनों को एम्स की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
2. श्यामपुर चौकी से सिटी गेट आईडीपीएल होते हुए ऋषिकेश की ओर आने वाले वाहनों को भारत विहार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। कहा कि किसी असुविधा से बचने के लिए उक्त अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें।

