ऋषिकेश पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन लोगों को किया गिरफ्तार, एक लाख चालीस हजार नकदी बरामद।
यात्रा बस अड्डा स्थित एक होटल में अवैध रूप से जुआ खेल रहे तीन लोगों को ऋषिकेश पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास एक लाख चालीस हजार रुपए भी बरामद हुए है। सीनियर सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस देहरादून ने अपराध पर अंकुश लगाने को अपने अधीनस्थों को सख्त निर्देश जारी किए है। उन्होंने अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों व उसमें संलिप्तों की पहचान कारभुंके विरुद्ध कार्यवाही करने को कहा है। मुखबिर की सूचना पर ऋषिकेश कोतवाल प्रदीप कुमार राणा ने पुलिस टीमों का गठन कर यात्रा बस अड्डे के निकट “होटल सूरज” से तीन लोगों अवनीश गुलाटी पुत्र स्व. सत्यपाल गुलाटी निवासी 170 तिलक रोड, थाना ऋषिकेश उम्र-53 वर्ष, फेरू जगवाणी पुत्र लालचंद जगबाणी निवासी आशुतोष नगर उम्र- 54 वर्ष व ऋषि प्रसाद पुत्र स्व. ज्ञानचंद निवासी चन्द्रेश्वर नगर वार्ड नंबर-01, गली नंबर-05 उम्र- 45 वर्ष को अवैध रूप से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाख 40 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0 – 469/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम में एसएसआई शिशुपाल राणा, उनि नवीन डंगवाल चौकी प्रभारी आईएसबीटी, उनि विनय शर्मा, उनि निखिलेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल दिनेश महर, रूपेश कुमार व एसओजी टीम में उनि चिंतामणि मैठानी, कांस्टेबल नवनीत सिंह नेगी, सोनी कुमार, मनोज कुमार व शीशपाल शामिल थे।