आजादी हमें संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य भी बताती है। अपर जिला जज कंवर अमरिंदर सिंह


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिविल न्यायालय ऋषिकेश परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। परिसर में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम की शुभारंभ अपर जिला जज कंवर अमरिंदर सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और तिरंगे की आन-बान-शान को बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर अपर जिला जज कंवर अमरिंदर सिंह ने कहा कि आजादी हमें केवल अधिकार ही नहीं देती, बल्कि देश, संविधान और समाज के प्रति कर्तव्यों की भी याद दिलाती है। उन्होंने न्याय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने और निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा व कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने पर बल दिया।

बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह साजवान,वरिष्ठ अधिवक्ता शीशराम कंसवाल व चौधरी ओंकार सिंह ने कहा कि स्वतंत्र भारत में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी राष्ट्रहित में कार्य करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर अपर जिला जज द्वितीय अजय डूंगर कोटी, रुचिका गोयल, तानिया मिड्ढा, सचिव राज कौशिक, सुरेश नेगी, कृष्णा पांडे, कुशाल सिंह, अतुल यादव, सुनील उनियाल, विपुल शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महासचिव एडवोकेट राकेश सिंह मियां ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161