ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

योगनगरी ऋषिकेश के श्यामपुर में सांस्कृतिक संध्या गुरुवार को पूरी तरह कृष्णमय हो गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्यामपुर में स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित “कृष्णमय-सांस्कृतिक संध्या” में भक्ति, संगीत और उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन ऋषिकेश के पूर्व विधायक एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण के नेतृत्व में किया गया। देर शाम तक चले इस भव्य आयोजन में श्यामपुर, डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं, युवाओं, मातृशक्ति और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। पूरा परिसर ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों और भजनों से गुंजायमान रहा।

इस सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत जी ने शिरकत की। दोनों नेताओं ने मंच से प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया।

सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण रही लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। प्रसिद्ध लोक गायक धूम सिंह रावत ने अपनी पहाड़ी आवाज में जब कृष्ण भजन प्रस्तुत किए तो पूरा पंडाल झूम उठा। लोक गायिका अनिशा रांगड़ ने भक्ति और लोकगीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा दिलों की धड़कन अमन खरोला, विकास चौहान व विनोद सती ने आधुनिक अंदाज में भजनों की प्रस्तुति देकर युवाओं में भी भक्ति का जोश भर दिया व पंडाल में बैठी महिला श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। 

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को बड़े ही श्रद्धा भाव से *माखन-मिश्री का प्रसाद* वितरित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी अंबिका सजवाण, नर्सिंग पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज, साध्वी मां देवेश्वरी, डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बीना चौहान, सदस्य इफको नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लिमिटेड उत्तराखंड भगवती प्रसाद सेमवाल, दिनेश चंद्र मास्टर, डॉ. के. एस. राणा, जय सिंह रावत, सतीश रावत, सोहन लाल रतूड़ी, अरुण बिष्ट,मनोज गुंसाई, प्यारे लाल जुगलान, बृजलाल राणा, अरविंद सजवाण,राजेंद्र सिंह सजवाण,रमेश रांगड, अर्जुन सिंह राणा,गुरविंदर गुर्री, विजयपाल रावत, शिभम चमोली,अर्जुन सिंह रांगड, कुशाल सिंह सजवाण , रोशन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के प्रदेश सचिव एडवोकेट राकेश सिंह मियां ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161