खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, वॉलीबॉल में बग्गा टीमों का दबदबा
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र, ऋषिकेश में विधानसभा ऋषिकेश स्तरीय खेल महाकुंभ का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए अपनी टीमों एवं विद्यालयों का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत मुर्गा झपट अंडर-19 के 60 किलोग्राम वर्ग में दिव्यांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। 45 किलोग्राम वर्ग में सक्षम तथा 42 किलोग्राम वर्ग में आदर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुलदीप द्वितीय स्थान पर रहे।
वॉलीबॉल अंडर-19 बालक वर्ग में बग्गा टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मां आनंदमयी मेमोरियल टीम द्वितीय तथा फुटहिल एकेडमी की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में भी बग्गा टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। मां आनंदमयी मेमोरियल ने द्वितीय और फुटहिल एकेडमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा अंडर-14 बालक वर्ग में 14 एकेडमी की टीम प्रथम तथा मां आनंदमयी मेमोरियल की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों एवं खेल शिक्षकों को बधाई दी।
कार्यक्रम में युवा खेल कार्यक्रम विभाग डोईवाला से संजीव वर्मा, रोहित सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, कोच ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ. त्रिलोकचंद सोनी, सुरेश बलोदी, विकास नेगी, चंद्रप्रकाश, पंकज कुमार सती, इंदु कला, टी.एस. राणा सहित विभिन्न विद्यालयों से आए व्यायाम शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।